Betul Congress Seva Dal: सेवादल के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए बैतूल जिले के सेकड़ो कार्यकर्ता
Betul Congress Seva Dal: Hundreds of workers of Betul district participated in the state level conference of Seva Dal
Betul Congress Seva Dal: बैतूल आगामी चुनाव में कांग्रेस सेवादल को सशक्त भूमिका निभाने के लिए स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेल आयोजित हुआ है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुख्य अतिथि में एवं सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव जी की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं एक दिवसीय कार्यशाला भोपाल में मानस भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम में बैतूल जिला कांग्रेस सेवादल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में भाग लिया। सेवा दल संगठन की गरिमा अनुसार कार्यशाला में भाग लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव से मुलाकात की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भोला कांति चिचोली सेवादल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण आर्य सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष सलमान खान, किशोर कड़वे, आजाब राव साहू, विजय बंजारे, पंकज वर्मा, मनोज सनएस, दिनेश नागले, नवीन आर्य, गजानन महामांकर, मिथलेश ओडले, पंकज कवडे, मोनू मकोड़े एवं इत्यादि सैकड़ो सेवादल के साथियों ने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेकर सेवा दल को मजबूत करने का प्रण लिया है।



