Chandrayaan 3: चांद पर भारत की धमक, चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग, पूरे देश मे जश्न

Chandrayaan 3: India's threat to the moon, successful landing of Chandrayaan-3, celebration across the country

फ़ोटो सोर्स गूगल

Chandrayaan 3:आखिरकार चन्द्रयान-3 मिशन भारत का सफल हो गया है।  बुधवार शाम को चंद्रमा पर चंद्रयान के लेंडर के सफलतापूर्वक लैंडिंग कर दी है।  भारत के वैज्ञानिकों की इस सफलता पर पूरे भारत मे इस वक्त जश्न का माहौल है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान 3 की 14 जुलाई को लांचिंग हुई थी। चांद पर लैंडिंग करने के लिए चंद्रयान-3 को 41 दिन का समय लग गया है। जब से जब से चंद्रयान 3 की लांचिंग हुई थी तब से पूरे भारत की निगाहें इसी पर टिकी हुई थी कि सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग हो जाए। भारत के अलग-अलग हिस्सों में चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर पूजा अर्चना दौर जारी रहा। आखिरकार भगवान ने भारत वासियों की फरियाद सुन ली और मिशन सफल हो गया है। 

प्रधानमंत्री ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन चंद्रयान की सफलता को लेकर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा आज का चांद भारत के समर्थ का है। इस सफलता के बाद लोगों में नहीं ऊर्जा का संचार हुआ है। अमृतकाल में अमृत वर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर पहुंचकर उसे साकार किया है। 

Related Articles

Back to top button