Mukhyamantri Scooty Yojana: जिले के 247 विद्यार्थियों को दी स्कूटी, JH कालेज में हुआ मुख्य कार्यक्रम
Mukhyamantri Scooty Yojana: Scooty given to 247 students of the district, main program held in JH College
Mukhyamantri Scooty Yojana: बैतूल कक्षा 12 वीं में स्कूल में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से स्कूटी प्रदान की गई है। स्कूटी वितरण कार्यक्रम जेएच कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का लाईव प्रसारण किया गया। प्रसारण के बाद विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई। जिला शिक्षा कार्यालय के योजना अधिकारी सुबोध शर्मा ने बताया कि जिले के 247 विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई है। स्कूटी खरीदने की राशि सरकार ने पहले ही विद्यार्थियों के खाते में डाल दी। जनप्रतिनिधियों के हाथों स्कूटी का वितरण किया गया।
पेट्रोल स्कूटी खरीदने के लिए शासन की तरफ से 90 हजार रूपए और बैटरी वाली स्कूटी खरीदने के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए की राशि दी गई थी। विद्यार्थियों ने अपने मनपसंद की स्कूटी खरीदी है। स्कूटी मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। स्कूटी वितरण से विद्यार्थियों का पढ़ाई के लिए मनोबल भी बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 12 वीं कक्षा में स्कूल में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूटी देने के चुना गया था। विद्यार्थियों को स्कूटी लेने के पहले कोटेशन लेना पड़ा और अधिकारियों को अवगत कराना पड़ा कि उन्होंने कौनसी और किस कंपनी की स्कूटी पसंद है और खरीदना चाहते है। सरकार ने विद्यार्थियों से जो वायदा किया था उसे पूरा कर दिया है।



