Betul Weather Update: जाने बैतूल में कितनी हुई औसत बारिश, फिर बारिश की संभावना
Betul Weather Update: Know the average rainfall in Betul, chances of rain again
Betul Weather Update: जिले में बारिश का दौर जारी है। पिछले साल की तुलना में अभी बारिश बहुत कम हो पाई है। अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में फिर से बारिश होने की संभावना बनी है। जानकारी के मुताबिक जब से बारिश की शुरुआत हुई तब से लेकर अब तक बैतूल में कुल 717.4 मिमी यानी 28 इंच बारिश हुई है। जबकि पिछले साल 1304.9 मिमी यानी 52 इंच बारिश हो चुकी थी। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अब तक 24 इंच बारिश कम हुई है। अभी औसत बारिश का आंकड़ा पूरा होने के लिए 15 इंच बारिश की दरकार है। बारिश कम होने से गर्मी में जा सकती दिक्कतें
जिले में इस वर्ष औसत बारिश का आंकड़ा पूरा नहीं हुआ तो गर्मी के दिनों में पानी की कीमत से जूझना पड़ सकता है। अभी कोई जल स्रोत है जिनमें पर्याप्त पानी नहीं आ पाया है। पिछले वर्ष की बात करें तो फिर अधिकतर जल से लबालब भर गए थे। मौसम विभाग भोपाल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज से मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में किसी भी ब्लॉक में तेज बारिश नहीं हो पाई है।


