Sadak Hadsa News: दो ट्रकों की भिड़ंत, एक घंटे तक केबिन में फंसे रहे चालक और क्लीनर, जिला अस्पताल में किया भर्ती

Sadak Hadsa News: Collision of two trucks, driver and cleaner stuck in cabin for one hour, admitted to district hospital

Sadak Hadsa News: नागपुर- भोपाल नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह ससुन्दरा के पास सामने से जा रहे ट्रक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के चालक और क्लीनर 1 घंटे तक फंसे रहे। 108 के कर्मचारी और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के पूर्वजों को काटकर चालक और क्लीनर को बाहर निकाल गया। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। 
जानकारी के अनुसार सोमवार 5:30 बजे की है कोदुर से भोपाल जाते समय नागपुर भोपाल हाईवे आरटीओ बेरियल बैतूल ससुन्दरा के पास  एक ट्रक ने दुसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक ड्राइवर आनंद पिता आशाराम जैन उम्र 45 वर्ष निवासी मुरैना और क्लीनर गौरव पिता सोभराम उम्र 18 वर्ष निवासी चोरा मुरैना दोनो ही ट्रक के केबिन में फस थे। 108 के स्टॉफ ने राहगीरों के माध्यम से करीब 1घंटे मशक्कत के बाद र  दोनों को बाहर निकाला गया। 108 के  ईएमटी महेश झलिये के द्वारा जगह से ही प्राथमिक उपचार किया।  ब्लड रोकने की हर संभव कोशिश करते हुऐ पायलेट छोटे सिंग रघुवंशी के साथ 108 के द्वारा जिला हॉस्पिटल में दोनो मरीजों को सुरक्षित पहुंचा कर भर्ती किया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। 

Related Articles

Back to top button