Betul Police Transfer: 9 निरीक्षकों को रक्षित केंद्र से थानों में किया पदस्थ, देवकरण डेहरिया को कोतवाली की कमान
Betul Police Transfer: बैतूल जिले के विभिन्न थाना प्रभारी का तबादला होने के बाद अब नए थाना प्रभारियों को नियुक्त किया है। बैतूल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने शुक्रवार को जारी किए गए आदेश के तहत रक्षित केंद्र के निरीक्षकों को अलग-अलग थाने की जिम्मेदारी दी गई है। 3 साल से अधिक बैतूल में पदस्थ होने वाले थाना प्रभारी का जिले के बाहर स्थानांतरण हो गया है। स्थानांतरण के बाद से नए थाना प्रभारी प्रभारियों को दरकार थी। 9 निरीक्षकों को रक्षित केंद्र से स्थान की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह 5 उप निरीक्षकों को इधर-उधर किया है।
देवकरण डेहरिया को कोतवाली की कमान
बैतूल जिले के कोतवाली थाना जिस पर सबकी निगाह टिकी थी। देवकरण डेहरिया को रक्षित केंद्र से स्थानन्तरित कर कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। वही गंज थाने की कमान आशीष सिंह पवार को सौपी गई है। शहर में चोरी सहित कई आपराधिक घटनाएं होती रहती है। अपराधों पर अंकुश लगाना बड़ी चुनौती होगी। ट्रांसफर होने के बाद कई थानों के प्रभारी रिलीव हो गए हैं अब इनके जगह नए थाना प्रभारी नियुक्त किए हैं।




