Amrit Bharat Station Scheme: बैतूल के चार रेलवे स्टेशनों का 93 करोड़ की लागत से होगा आधुनिकीकरण, PM ने किया अमृत भारत योजना का वर्चुअल शुभारंभ

Amrit Bharat Station Scheme: Four railway stations of Betul will be modernized at a cost of 93 crores, PM virtually launched the Amrit Bharat scheme

Amrit Bharat Station scheme: बैतूल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बैतूल के चार स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाना है। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल तरीके से अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरूआत की। योजना की शुरूआत को लेकर बैतूल रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद दुर्गादास उईके सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल, सुभाष आहूजा, श्रीमती ज्योति धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, नपाध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, जिपं उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जियोस के सदस्य आनंद प्रजापति, भारत भारती के सचिव मोहन नागर, सीताराम भादे, मीसाबंदी गुलाबराव पंडाग्रे, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबीजर हुसैन, मंडल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पीयूष तिवारी, दीपक सलूजा, एडीआरएम रूपेश चांडेकर सहित पार्षदगण मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के आधुनिकीकरण की बात कही और जो स्टेशन इस योजना में शामिल हुए है, उन्हें बेहतर बनाया जाएगा, ताकि रेल यात्रियों को अच्छी सुविधा मिल सके।

  • Betul Crime News: युवक की गला घोट कर हत्या करने वाले पति -पत्नी गिरफ्तार, पत्नी से फ़ोन पर बात करने से नाराज था आरोपी
  • बैतूल के चार स्टेशन शामिल
    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिले के बैतूल, आमला, घोड़ाडोंगरी और मुलताई स्टेशनों को शामिल किया गया है। इन चारों स्टेशनों का योजना के तहत आधुनिकीकरण किया जाएगा। इस आधुनिकीकरण में स्टेशनों में यात्रियों के लिए प्रतिक्षा हेतु रूकने की सुविधा, लिफ्ट, एस्केलेटर, एग्जीक्यूटिव लाउंज, वेटिंग एरिया, शॉपिंग जोन, फूड कोर्ट, किड्स गेमिंग जोन, स्थानीय उत्पादकों के लिए कियोस्क की सुविधा, स्वच्छता, इलेक्ट्रानिक कोच इंडीकेशन बोर्ड, दिव्यांगजन सुविधाएं, बेहतर पार्किंग, सीसीटीवी से मॉनिटरिंग, फ्री वाई-फाई, दोनों तरफ से प्लेटफार्म पर एंट्री, एग्जिट गेट, बेहतर लाइटिंग, ग्रीन और रिन्यूएबल एनर्जी सहित कई सुविधाएं होगी। जिसका लाभ जिलेवासियों को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button