Betul Hadsa news: अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के उप्पर गिरा गेट का कांच, हाथ में आई है गंभीर चोट
Betul Accident news: The glass of the gate fell on the security guard in the hospital, serious injury in his hand
Betul Hadsa news: बैतूल जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में तैनात सुरक्षा गार्ड पर अस्पताल के गेट का कांच गिर गया। गंभीर चोट आने पर सुरक्षाकर्मी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह ट्रामा सेंटर में साफ-सफाई चल रही थी। सुरक्षाकर्मी ने मरीज के परिजनों को बाहर निकला और गेट बंद करने लगा। गेट बंद करते समय गेट में लगा कांच अचानक सुरक्षाकर्मी हेमंत यादव पर गिर गया। सुरक्षा कर्मी के हाथ में गंभीर चोट लगी है। अस्पताल के डॉक्टरों ने तत्काल सुरक्षाकर्मी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कर उपचार शुरू किया है। कांच के कारण हाथ की नसे भी कटने और गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आई है। यहां एक बढ़ा हादसा होते टल गया है।
बताया जा रहा है कि कई दिनों से गेट के मरम्मत कार्य नहीं किया गया। कांच के पास में रबर नहीं लगा था। जैसे ही सुरक्षा कर्मी गेट को बंद करने लगा उस दौरान कांच गिर गया। सुरक्षाकर्मी घायल होने के बावजूद ठेका कंपनी के पदाधिकारियों ने सुरक्षाकर्मी की सुध नहीं ली। कंपनी के कर्मचारी मिलने तक नहीं पहुंचे। इसके पहले भी एक बार हादसा हो चुका था। ऑक्सीजन प्लांट का गेट गिरने से अस्पताल का कर्मचारी घायल हो गया था। बुधवार को अस्पताल में ही यह दूसरी घटना हुई है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।



