Betul today news: शनि मंदिर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Betul today news: A large number of devotees reached the Bhandara organized in the Shani temple
Betul today news: न्याय के देवता भगवान शनिदेव की पूजा- अर्चना करने के लिए शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ लग गई। मान्यता है कि शनिवार के दिन भगवान शनि देव को तेल चढ़ाने से कष्ट दूर हो जाते हैं।
शनिवार शाम को बीएसएनएल कार्यालय के पास स्थित शनि मंदिर में पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार को यहां विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने के लिए भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।



