Betul today news: सिर्फ ज्ञापन बटोरने तक सीमित रह गई खुफिया एजेंसी, अपराधो की नही रहती जानकारियां
Betul today news: Intelligence agency is limited to collecting memorandum only, no information about crimes
Betul today news: सुरक्षा एजेंसियां वैसे तो इतनी चौकन्ना होती है कि कहीं भी कोई, अनैतिक कार्य और अपराधिक घटना होती है इन खुफिया एजेंसियों को सबसे पहले जानकारी रहती है।
बैतूल में जो खुफिया एजेंसी काम कर रही है यह केवल ज्ञापन बटोरने का काम कर रही है। बैतूल में पुलिस की खुफिया एजेंसियों को अपराधों के संबंध में कोई जानकारी नहीं रहती है। जिले में अवैध बूचड़खाना संचालित किया जा रहा था खुपिया एजेंसियों को इसकी कोई भनक तक नहीं थी। विश्व हिंदू परिषद ने जब पुलिस को जानकारी दी तब कहीं पता चला कि अवैध बूचड़खाना संचालित हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बैतूल में DSB, SB सहित अन्य खुफिया एजेंसी है। एजेंसियों का काम है कि जिले में जितने भी अवैध गतिविधियां चल रही है इसकी खुफिया रिपोर्ट अपने विभाग और पुलिस को देना होता है। बैतूल की यह खुफिया एजेंसिया सिर्फ धरना प्रदर्शन और ज्ञापन बटोरने तक सीमित रह गई। अकसर देखने मे यह आता है कि खुफिया एजेंसियों के पुलिस कर्मी ज्ञापन बटोरते रहते है। इन खुफिया एजेंसियों के अलावा पुलिस को भी अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि अपराधिक घटनाओं के बारे में पुलिस को सटीक जानकारी मिले और अपराधियों पर कार्रवाई हो सके।



