MP Today news: मप्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी, आदेश हुए जारी, कार्यकर्ताओं में दिखी खुशी
MP Today news: Increase in honorarium of Anganwadi workers in MP, orders issued, happiness seen among workers
MP Today news: चुनाव के पहले शिवराज सरकार ने एक आंगनवाडी कार्यकर्ताओं वेतन में बढ़ोतरी पर एक बड़ा दांव चला है। वेतन में बढ़ोतरी किये जाने से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मप्र प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय तीन हजार रुपए प्रतिमाह बढ़ाया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा आंगनवाड़ी सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी के 750 रुपए बढ़ाए गए हैं। रिटायरमेंट पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सवा लाख और आंगनवाड़ी सहायिका व मिनी कार्यकर्ता को एक लाख रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में राशि बढ़ाने का वादा किया था।




