Betul Road Accident News: टायर फटने से पलटी स्कार्पियों डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

Betul Road Accident News: One and a half year old innocent died due to tire burst

Betul Road Accident News 4 jun 2023: बैतूल फोरलेन पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है।  फोरलेन पर ऐसे स्पॉट है जहां अधिकतर हादसे होते रहते है, लेकिन इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। शनिवार की रात को फोरलेन मालेगांव के पास स्कार्पियों का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम के माता-पिता और अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कान्होली तहसील हिंगना महाराष्ट्र निवासी स्कार्पियों वाहन से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए गए थे। वापस लौटते समय शनिवार की रात को ग्राम मालेगांव के पास गाड़ी का टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में डेढ़ वर्षीय अवनि पिता अक्षय नरकाम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतिका बच्ची की मां-पिता अक्षय और अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया है। पुलिस के मुताबिक घायलों का मामूली चोट आई है, किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। मृत बच्ची का रविवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा दिया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button