MP Board result 2023 : आज घोषित होंगे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, जाने कैसे देखें अपना रिजल्ट
MP Board result 2023: Class 10th and 12th board exam results will be declared today, know how to check your result
MP Board result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड कल यानी 25 मई, गुरुवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर के साथ लॉग इन करना होगा। परीक्षा परिणाम दोबारा 12:30 बजे घोषित किए जायेगे।
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार करेंगे। घोषणा के बाद, मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 35% मार्क्स लाने होंगे।
हर कैटेगरी के लिए होगी टॉपर्स की घोषणा
रिजल्ट के साथ कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के स्ट्रीम के अनुसार कुल पासिंग प्रतिशत और लड़कों व लड़कियों में से हर कैटेगरी के लिए भी टॉपर का नाम घोषित किया जाएगा। छात्रों को अपनी मार्क शीट कम स्कोर कार्ड डाउनलोड करके डिटेल्स की चांज करना होगी।
रीचेकिंग के लिए कर सकते हैं अप्लाई
रिजल्ट जारी होने के बाद यदि छात्रों को लगता है कि उनके मार्क्स कम आए हैं तो वे रीचेकिंग के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्जेक्ट वाइस फीस का भुगतान करना होगा। साथ ही यदि रीचेकिंग के बाद आपके मार्क्स पहले से कम आते हैं तो उसे भी स्वीकार करना होगा।

ऐसे चेक करें ऑनलाइन रिजल्ट
स्टेप 1: एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर जाकर MP Board 10th Result 2023 या MP Board 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
स्टेप 4: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
(Source- bhaskar)