Betul Road Accident News Today: ट्रक ने बाईक को रौंदा, पिता की मौत, पत्नी बच्चें समेत 4 लोग घायल, बेटे का हाथ कटा
Betul Road Accident News Today: Truck crushed the bike, father died, 4 people including wife and children injured, son's hand amputated
Betul Road Accident News Today: बैतूल-नागपुर फोरलेन झीटापाटी जोड़ के पास एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ। ट्रक ने बाईक को रौंद दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई। पत्नि समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बच्चे का हादसे में हाथ कट गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। सूचना मिलते ही सांईखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झीटापाटी निवासी परिवार के पांच लोग एक ही मोटर साईकिल पर सवार होकर ग्राम राससेड़ा से वापस झीटापाटी आ रहे थे। फोरलेन झीटापाटी जोड़ के पास शनिवार सुबह ट्रक क्रमांक एमपी-33-एच-2303 ने बाईक को रौंद दिया। हादसे में किशोरी पिता मन्नू (30) निवासी झीटापाटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक की पत्नि इमला उर्फ गीता पति किशोरी (25), बेटा आयुष (12), अयान (4), सोनाली (10) घायल हो गए है। घायलों को एनएचआई एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। हादसे में ट्रक ने आयुष के हाथ को बुरी तरह से कुचल दिया था, जिला अस्पताल में बच्चे के हाथ को काटना पड़ा। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
MP weather news today: इस बार नौतपा को ठंडा करेगी बारिश, जाने आपके शहर के मौसम का हाल
कई दूर तक घसीटते हुए ले गया ट्रक
हादसा इतना भीषण था कि बाईक ट्रक के बीच में फंस गई थी और किशोरी और एक बालक ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक कई दूर तक बाईक सहित युवक और बालक को घसीटते हुए लेकर गया। फोरलेन पर कुछ दूर तक घसीटते हुए ले जाने के निशान बन गए थे। बालक आयुष का हाथ ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। हादसे को लेकर प्रथम दृष्टया जानकारी यह सामने आई है कि बाईक चालक झीटापाटी जोड़ से फोरलेन की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही सांईखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।



