mp weather news today: ग्वालियर और ओमकारेश्वर में हुई तेज बारिश, प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
mp weather news today: Heavy rains in Gwalior and Omkareshwar, rain alert in 10 districts of the state
mp weather news today: मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को मौसम एक बार फिर बदल गया। कई जिलों में भीषण गर्मी के बीच कुछ जगह बारिश हुई। दोपहर में खंडवा के ओंकारेश्वर और ग्वालियर में तेज बारिश हुई।वहीं, श्योपुरकलां, मंदसौर और छतरपुर में हल्की बारिश हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने भोपाल समेत कई शहरों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। बारिश का कारण तापमान गिरावट दर्ज की है। मौसम खुलने के बाद फिर से इन जिलों में गर्मी कहर बरपाएगी। गर्मी के दिनों में बार-बार बदल रहे मौसम के कारण लोग परेशान हैं।
ग्वालियर संभाग के जिलों में एवं मुरैना, भिण्ड, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, शहडोल, मंडला, बालाघाट जिलों एवं नर्मदा पुरम संभाग में बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे मैं कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। जानकारी के मुताबिक नया सिस्टम बनने के कारण मौसम में बदलाव आया है और बारिश के आसार बने है।




