MP Doctors Strike: मध्यप्रदेश में 10 हजार से अधिक सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल, इलाज इलाज के लिए तरसेंगे मरीज

MP Doctors Strike: Strike of more than 10 thousand government doctors in Madhya Pradesh, patients will yearn for treatment

MP Doctors Strike:  मध्यप्रदेश में सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से लड़खड़ा सकती है।  केंद्र के समान डीएसीपी ( समयबद्ध पदोन्नति) और प्रशानिक अधिकारियों का हस्तक्षेप कम करने की मांग को लेकर प्रदेश के 10 हजार से ज्यादा सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं।

Gold Silver Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोने- चांदी के दामों में बदलाव नहीं, जाने 10 ग्राम सोने के दाम

इसकी शुरुआत सोमवार को एमपी हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, गैस राहत, गृह विभाग, ईएसआई और जूनियर, एनएचएम संविदा डॉक्टर व बोंडेट डॉक्टर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन से करेंगे। मंगलवार 2 मई 2023 को 11 से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे के लिए काम बंद करेंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो बुधवार से काम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे। महासंघ के प्रमुख संयोजक डॉ. राकेश मालवीय का साफ कहना है कि इस बार बिना आदेश हड़ताल वापस नहीं होगी। बैतूल जिला चिकित्सालय के डॉक्टर भी हड़ताल पर रहेंगे जिससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button