Betul health employee strike: संविदा कर्मियों ने धरना स्थल पर मनाया राष्ट्रीय सुपर हीरो दिवस
Betul health employee strike: Contract workers celebrated National Super Hero Day at the picket site
Betul health employee strike: बैतूल अप्रैल राष्ट्रीय सुपर हीरो दिवस के रूप में मनाया जाता है, हर बच्चे हर व्यक्ति का आदर्श एक सुपर हीरो होता है जो उनको प्रेरित करता है उनको आकर्षित करता है, ये अधिकतर काल्पनिक होते है पर रियल हीरो की बात करे तो कोरोना कॉल में अपने आप को सुपर हीरो के रूप में सिद्ध कर चुके संविदा स्वास्थ्य कर्मी अब स्वयं अपनी पहचान ढूंढ रहे है।
जिन्होंने कभी मरते को बचाने में अपनी जान लगा दी वो अब खुद मरने जैसी स्थिति में है। देवदूत से नवाजे गए ये कर्मचारी अब शासन स्तर से अपनी मांग के माध्यम से आवश्यक होता सुविधाओं और सुरक्षा की गुहार लगा रहे है। लोगो को स्वास्थ्य की संजीवनी देने वाले खुद के लिए संजीवनी ढूढंने आंदोलन के माध्यम से सड़को पर उतरे है। शुक्रवार को धरना स्थल पर इन स्वास्थ्य के सुपर हीरो ने धरने पर नन्ही 8 माह कनिष्का बारपेटे के द्वारा खरबूज, तरबूज और पपीता काटकर धरना स्थल के समीप से गुजर रहे राहगीरों को खिलाया और राष्ट्रीय सुपर हीरो दिवस सेलिब्रेट किया।



