Betul health employee strike: कागज कलम दवात हाथों में रखकर संविदा स्वास्थ्य कर्मी रहे हड़ताल पर
Betul health employee strike: contract health workers are on strike with pen and paper in hand
Betul health employee strike: बैतूल गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा एक हाथ मे कागज और दूसरे हाथ मे कलम रखकर आंदोलनरत किया। सभी ने समस्त कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्र गुप्त की स्तुति पूजन कर प्रकटोस्व दिवस मनाया ।
आज की हड़ताल गतिविधि के विषय मे संविदा कर्मचारियो द्वारा बताया गया की आज भगवान चित्र गुप्त की स्तुति पूजन कर प्रकटोस्व दिवस है। भगवान समस्त जगत के प्राणियों के कर्मो का लेखा जोखा व्यवस्तित रखने और निश्चित समय पर उनके कर्मों के आधार पर फल देने वाले देवता है। उनके द्वारा फल देने में कोई छलावा और भेदभाव नही किया जाता चित्र गुप्त जी की नीति गुप्त नही होती सभी के लिए मुफ्त होती है पर वही एक तरफ म.प्र. शासन प्रशासन है जो केबिनेट में स्वीकृत नीति का लाभ देने में भी छलावा कर रही है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का लेखा जोखा रखने के स्थान पर दे रही धोखा है स्वीकृत नीति को अजब गजब तरीके अपनाकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को लाभ देने के बजाए छलावा और आश्वासन लाभ दे रहे है शासन प्रशासन को हमारे स्वास्थ्य समर्पण और मांगो का का लेखा जोखा दुरुस्त करना ही होंगा चूंकि हमारे साथ बहुत बार छलावा हो गया अब हम छलावा नही बुलावा चाहते है और हम अब लिखित आदेश पर हड़ताल स्थगन करेंगे जिसके लिए हमने हाथों में कागज कलम दवात रखकर शासन को ये बताने के प्रयास किया है की हड़ताल अब मांगो के लिखित रूप में पूरी होने पर खत्म की जावेंगी।



