Pm Kisan Samman Nidhi News: पीएम किसान सम्मान निधि का जल्द होगा इंतजार खत्म, 14वी क़िस्त इस तारीख को होगी जारी

Pm Kisan Samman Nidhi News: केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा किसानों को पीएम सम्मान निधि के रूप में 1 वर्ष में ₹6000 की राशि किसानों के खाते डाली जाती है। किसानों को राशि आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। अभी इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
जानकारी के मुताबिक पीएम सम्मान निधि के रूप में किसानों को 13वी किस्त 26 फरवरी 2023 को जारी की थी। अब किसानों को 14 वी क़िस्त मिलने का इंतजार है। उल्लेखनीय है कि किसानों को यह राशि मदद के तौर पर उपलब्ध कराई जाती है।
जुलाई तक मिलेगी अगली किस्त ( Next installment will be available till July)
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम सम्मान निधि की अगली किस्त किसानों को मई से जुलाई के बीच मिलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि जून माह में खरीफ फसल की बोवनी का कार्य प्रारंभ होता है इसी वक्त किसानों को रुपयों की आवश्यकता होती है। किसानों की आवश्यकता को देखते हुए किसान सम्मान निधि(Pm Kisan Samman Nidhi ) की राशि सीधे किसानों के खाते में डाली जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ कई किसान उठा रहे।

Related Articles

Back to top button