16 March 2023 Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वाले आज रहे सावधान नहीं तो हो सकता है नुकसान

Aaj Ka Rashifal 16 March 2023:  आज चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरुवार का दिन है। आज सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा।  उसके बाद वरीयान योग लग जायेगा।  साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 47 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।  आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

 

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आज  धन आगमन के लिए दिन काफी अच्छा है, लेकिन मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आपकी राशि में स्वामी राहु के साथ गोचर कर रहा है। किसी भी  इंसान से मिलते समय घबराएं नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। हंसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं।  यात्रा काफ़ी मनोरंजक और शिक्षाप्रद रहेंगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- मेहरून

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज आप निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। फायदा तो होगा परन्तु सावधानी बरतने से। आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा। मौक़े का फ़ायदा उठाएं और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- संतरी

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

 आज धन के लिए दिन बहुत अच्छा है। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके ख़र्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। जल्दबाज़ी का कोई भी फ़ैसला आपको उनसे दूर कर सकता है जो आपके दिल के क़रीब हैं। बुज़ुर्गों को अपनी सेहत का ख़याल रखने की ख़ास ज़रूरत है।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- ग्रे

सिंह राशि (Leo Horoscope Today

 आज किसी को भी पलटकर जवाब देने से बचें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपको लोकप्रियता दिलाएगा। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। इसलिए खुद पर भरोसा करना जरूरी है। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है।

शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

 आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ब्राउन

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आज  धन लाभ की अछि स्थिति बन रही है पर आज सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।   आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा। जहां से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

आपकी राशि का स्वामी आपको काफी एक्टिव बना रहा है। जिसके चलते हेल्थ इशू हो सकता है। अष्टम में गोचर स्वास्थ्य हानि और दुर्घटना योग, सावधानी से रहें। लेकिन घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। रोमांचक दिन है, क्योंकि  आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे। बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज आपका ख़ुशी से भरा अच्छा दिन रहेगा। परिवार के सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

 अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है। व्यवसाय और व्यापार आज लाभ देगा। आपके हंसने-हंसाने का स्वभाव आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज  ख़याल रखें कि अपनो को नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो समपन्न  हैं और भविष्य को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

 आपके नज़दीकी लोग निजी जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। आज कार्य क्षेत्र में आपका मन लगेगा, तरक्की की तीव्र इच्छा उत्पन्न होंगी। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला
(Rashifal source- news 24)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button