Betul: राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने पकड़ा मवेशियों से भरा ट्रक: ससुन्दरा बेरियर पर हो रहा खेल, आसानी से निकल जाती गाड़िया

बैतूल: जिले में मवेशियों की तस्करी का का सिलसिला लगातार जारी है। राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक में  क्रूरता पूर्वक मवेशियों को भरा था जिससे दम घुटने से कई कई मवेशियों की मौत हो गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भोपाल की ओर से एक ट्रक आ रहा है जिसमे मवेशी भरे है। सूचना के आधार पर हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने पाढर के पास से ट्रक का पीछा किया। हाईवे पर एक जगह पुलिस के बेरिकेड्स लागकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन तस्कर बेरिकेट्स तोड़कर भागने लगे।सोनाघाटी के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोका वैसे ही तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए। हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने मवेशियों से भरे ट्रक को गेंदा चौक लाया गया। पुलिस को जानकारी की दी निगरानी के बावजूद मवेशियों की तस्करी हो रही है। हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू किया। जानकारी लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी मौके पर पहुँचे जिन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने का भरोसा दिया।  मवेशियों को त्रिवेणी गौशाला लेकर गए हैं। ट्रक में लगभग 25 से 30 मवेशी होने की संभावना है।
ससुन्दरा बैरियर पर हो रहा खेल
जिले में आसानी से मवेशियों की तस्करी हो रही है इसमें कहीं न कहीं अधिकारियों की भी मिलीभगत हो सकती है। फोरलेन पर ससुन्दरा के पास परिवहन विभाग का चेक पोस्ट है। हाईवे से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग होती है। चेकिंग होने के बावजूद आसानी से मवेशियों से भरे ट्रक निकल जाते है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चेकपोस्ट बैरियर पर बड़ा खेल हो रहा है। सूत्र बताते है कि चेक पोस्ट के कुछ कर्मचारियों की मिली भगत से गाड़ियों रवाना किया जा रहा है।

4 March 2023 Ka Rashifal: कर्क राशि वाले बिजनेस कर रहे लोग दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button