Gold and Silver Price: सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका: फिर कम हो गए दाम

Gold and Silver Price Today 11 February 2023: आज सोने-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav) उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. विवाह के इस सीजन में सोना और चांदी के दामों में एक बार फिर गिरावट आने से ग्राहकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। बढ़ते दामों के कारण कई लोग चिंतित थे लेकिन दाम कम होने से राहत की सांस ली है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 52,450 रुपये है. बीते दिन 53,050 भाव था. यानी दाम कम हुए हैं. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 57,860 रुपये थी. आज दाम कम हुए हैं.
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 52,450 रुपये है. बीते दिन 53,050 भाव था. आज सोने के दाम 600 रुपये कम हुए हैं. राजधानी में आज 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम, 57,310 जो कल 57,860 रुपये थी. यानी आज कीमत कम हुई हैं.
बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है.आज एक किलो चांदी का रेट 70,800. वहीं, ये दाम कल 71,350 रुपये प्रति किलो था. यानी चांदी के दाम कम हुए हैं.
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.
जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं. दाम कम होने पर सर्राफा बाजार में सोना चांदी की खरीदारी करने के लिए ग्राहकों की भीड़ भी नजर आई है।
(News source- zee news)

