Reliance Jio: एयरटेल को पछाड़ जिओ की 5G सेवा 134 शहरों में पहुंची: तेज इंटरनेट पाकर झूम उठे उपभोक्ता

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Reliance Jio अपनी 5जी सेवाओं को देश के कोने-कोने में तेजी से फैलाने पर काम कर रही है. कंपनी ने अपनी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाते हुए सात राज्यों के 16 और शहरों में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है. जियो ने जिन नए शहरों में 5G सेवाएं शुरू की है उनमें काकीनाडा, कुरनूल (आंध्र प्रदेश), सिलचर (असम), दावणगेरे, शिवमोग्गा, बीदर, होसपेट, गडग-बेतागेरी (कर्नाटक), मलप्पुरम, पलक्कड़, कोट्टायम, कन्नूर (केरल), तिरुपुर (तमिलनाडु), निजामाबाद, खम्मम (तेलंगाना) और बरेली (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं.

रिलायंस जियो इन 16 शहरों में 5G सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलिकॉम आर्म जियो ने कहा कि इन शहरों में जियो यूजर्स बिना किसी अडिशनल चार्ज के 1 Gbps+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा जियो वेलकम ऑफर के तहत इस्तेमाल कर पाएंगे.

टेलिकॉम कंपनी ने एक बताया कि जियो ने हाल ही में मकर संक्रांति के अवसर पर छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में अपनी 5G कनेक्टिविटी सेवाओं की घोषणा की थी.

Jio प्रवक्ता ने कहा ‘हमें 7 राज्यों के 16 अतिरिक्त शहरों में Jio True 5G सेवाओं को रोलआउट करने पर गर्व है, अब ऐसे शहरों की कुल संख्या 134 हो गई है. उन्होंने कहा कि हमने देश भर में True 5G रोलआउट की स्पीड बढ़ाई है. क्योंकि हम चाहते हैं कि हर जियो यूजर नए साल 2023 में जियो True 5G टेक्नोलॉजी का फायदा उठा सके.

जियो की ट्रू 5जी सर्विस लॉन्च के साथ ग्राहकों को न सिर्फ सबसे अच्छा नेटवर्क मिलेगा बल्कि ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी के क्षेत्रों में विकास के कई अवसर भी मिलेंगे.

Betul: दो प्रेमियों के चक्कर मे विवाद: किशोरी ने कुएं में लगाई छलांग, दो युवकों पर FIR दर्ज

Jio ने लॉन्च किया 5G डेटा पैक
खास बात ये है कि नेटवर्क प्रोवाइडर ने अपना पहला 5G डेटा पैक भी लॉन्च कर दिया, जिसकी कीमत 61 रुपये है और यह 6GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है, जिसके बाद स्पीड घटकर 64 kbps हो जाएगी. ये 119 रुपये, 149 रुपये, 179 रुपये, 199 रुपये और 209 रुपये के प्रीपेड प्लान पर लागू है.

(news source news18)

Betul mandi bhav: 18 जनवरी 2023 का बैतूल मंडी भाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button