Sanchi Milk Price Hike : महंगाई का लगा तगड़ा झटका, एमपी में सांची दूध हुआ महंगा

₹4 प्रति लीटर दूध हुआ महंगा, 14 नवंबर को लागू होगी नई दरे

Sanchi Milk Price Hike :  मध्य प्रदेश में अब सांची का दूध महंगा हो गया है। आम लोगों को महंगाई का और एक झटका लगा है। बढ़ी हुई कीमतें 14 नवंबर से लागू हो जाएगी। उल्लेखनीय की कुछ दिन पहले अमूल दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। शुक्रवार को सांची के दूध के दामों में भी बढ़ोतरी करने का निर्णय हुआ है।

 

हालांकि यह नई दरें 14 नवंबर शनिवार से लागू हो जाएगी। सांची का पैकेट वाला दूध अब ₹4 प्रति लीटर महंगा हो गया है। राजधानी भोपाल में सांची दूध के पैकेट की औसतन 3 लाख लीटर प्रतिदिन की बिक्री होती है। मध्य प्रदेश में सांची का दूध सबसे ज्यादा बिकता है। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टिंग मांगा होने के कारण दूध के दामों में बढ़ोतरी करना पड़ा है।

चाय और मिठाइयों के बढ़ेंगे दाम

दूध के दामों में बढ़ोतरी होने के बाद अब चाय और मिठाईयां के दाम बढ़ाने वाले हैं। दूध महंगा होने से चाय के दामों में भी बढ़ोतरी होगी। इसके पहले शक्कर के दाम बढ़ने पर चाय महंगी कर दी थी। दूध से बनने वाली मिठाई और अन्य सामग्री भी मांगी हो जाएगी।

ताजा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

👇👇👇👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029Vb4HHwcJUM2VF4Qn3w2n

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button