Betul News : गांजे की खेती मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों कीमत का गांजा जप्त

आमला, बोरदेही थाना पुलिस ने की कार्रवाई, एसपी ने दिए थे निर्देश

Betul News : बैतूल जिले के आमला थाना पुलिस ने गंजे की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खेत से हरे गांजे के पौधे बरामद किए है।
इधर  थाना बोरदेही पुलिस ने भी गांजे की खेती करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला बैतूल में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर प्रकृति के अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल  अमित सक्सेना  द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  एस. के. सिंह के मार्गदर्शन में  आमला थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
घटना का विवरण
प्राप्त सूचना तस्दीक पर से दिनांक 10.11.2026 को ग्राम शाजपुर जाकर तस्दीक की गई तस्दीकी पर से आरोपी के खेत बाडी से गांजे के हरे भरे गीले पौधे 271 नग कुल वजन 92 किलो 120 ग्राम लगभग अनुमानित कीमत 276000 रूपये की विधिवत पंचनामा कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त सूचना पर थाना आमला में  धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्यवाही
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं तकनीकी सहयोग से अवैध मादक पदार्थ गांजा  की खेती करने  वाला  आरोपी 1)  रहमी पिता झूलन सरेयाम उम्र 57 साल निवासी ग्राम शाजपुर थाना आमला  को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आमला मुकेश ठाकुर,  उप निरीक्षक मोहनलाल गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर ठाकुर , प्रधान आरक्षक संतोष मालवीय, विकास वर्मा, विनय पांडेय, नीलेश सोनी , विनय वर्मा, आसिफ़ खान आरक्षक तिलक  की सराहनीय भूमिका रही।

 खेत से लेकर घर के आंगन तक गांजे की खेती! बोरदेही पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, 119 गांजे के पौधे जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार 

थाना बोरदेही पुलिस द्वारा दिनांक 10.11.2026 को ग्राम चिखलार में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गांजे के कुल 119 पौधे बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।
खेत में उगाए जा रहे गांजे के 118 पौधे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 10.11.2026 को थाना बोरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिखलार निवासी टीकाराम धुर्वे द्वारा अपने खेत में गांजे के पौधे लगाए गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर खेत की तलाशी एवं तस्दीक की गई। इस दौरान गन्ने की बाड़ी एवं खेत की मेढ़ पर गांजे के हरे पौधे लगे हुए पाए गए।
पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई करते हुए गांजे के कुल 118 हरे पौधे, जिनका कुल वजन 10.712 किलोग्राम एवं अनुमानित कीमत 1,00,000 रुपये है, विधिवत जप्त किए गए। मामले में आरोपी टीकाराम पिता जोंदरू धुर्वे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चिखलार, थाना बोरदेही में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 212(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।
2. घर के आंगन में गांजे का पौधा लगा मिला, दूसरा आरोपी गिरफ्तार
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा ग्राम चिखलार निवासी हेमराज धुर्वे के घर के आंगन की तस्दीक की गई। जांच के दौरान घर के सामने आंगन में गांजे का 01 पौधा लगा हुआ पाया गया।
पुलिस द्वारा उक्त गांजे के पौधे को विधिवत जप्त किया गया, जिसका वजन 4.450 किलोग्राम एवं अनुमानित कीमत 44,500 रुपये है। मामले में आरोपी हेमराज पिता मंजू धुर्वे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चिखलार के विरुद्ध अपराध क्रमांक 299/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।
आरोपी टीकाराम धुर्वे के खेत से 118 गांजे के हरे पौधे, कुल वजन 10.712 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 1,00,000 रुपये है।
आरोपी हेमराज धुर्वे – 01 गांजे का पौधा, वजन 4.450 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 44,500 रुपये है जिसे जप्त किया है।
इस प्रकार दोनों प्रकरणों में कुल 119 गांजे के पौधे, कुल वजन 15.162 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 1,44,500 रुपये का मादक पदार्थ जप्त किया गया है।
सराहनीय भूमिका
उक्त दोनों कार्रवाइयों में थाना प्रभारी निरीक्षक भैयालाल उईके, उनि. पंचम सिंह उईके, सउनि. कमल सिंह मेहर, सउनि. मिंतलाल धुर्वे, सउनि. हरिराम डंढोरे, प्रआर. 395 नागेंद्र सिंह, आर. 727 रोहित भारती, आर. 655 उमेश विश्वकर्मा, आर. 76 राधेश्याम कुमरे, आर. 609 भगवानदास जावरे, आर. 26 शिवा कुमरे, आर. 414 नीरज शेंडे, आर. 702 शशिकांत आरसे, म.आर. 473 अश्विनी एवं आर. चालक 559 किशोर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button