Betul Crime News :  हनुमान मंदिर में घुसकर मूर्ति को क्षति पहुंचाने एवं चांदी की आंख चोरी करने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आठनेर पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार, मंदिर में तोड़फोड़ कर धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

Betul Crime News :  बैतूल के थाना आठनेर पुलिस ने सार्वजनिक हनुमान मंदिर में प्रवेश कर हनुमान जी की मूर्ति को क्षति पहुंचाने एवं चांदी की आंख चोरी करने का प्रयास करने वाले आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 नवम्बर 2026 को फरियादी प्रजेश लांजीवार अपने साथ रमेश भलावी, प्रवीण लांजीवार, रविशंकर लांजीवार, महेश इवने एवं अन्य ग्रामीणों के साथ थाना आठनेर उपस्थित हुए और रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 03 बजे ग्राम का अनिल उइके हाथ में पत्थर लेकर सार्वजनिक हनुमान मंदिर में घुस गया तथा पत्थर से हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर उनकी चांदी की आंख निकालने का प्रयास करने लगा।
घटना के दौरान फरियादी के चिल्लाने पर रमेश भलावी एवं विक्की नागवंशी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी अपने हाथ में रखी हनुमान जी की चांदी की एक आंख एवं पत्थर मंदिर में ही छोड़कर भाग गया। मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की दाहिनी आंख क्षतिग्रस्त थी तथा मूर्ति भी टूटी हुई अवस्था में थी। उक्त मंदिर में ग्राम के अनेक श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। आरोपी के इस कृत्य से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना आठनेर में *अपराध क्रमांक 290/2026 धारा 331(3), 305(d), 62, 324(1) एवं 298 भारतीय न्याय संहिता* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना आठनेर पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल उइके पिता धाडू उइके, उम्र 34 वर्ष,  निवासी ग्राम डूडर, थाना आठनेर को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार धुर्वे, प्रधान आरक्षक 60 भजनलाल चौहान, आरक्षक 226 बीरबल मीणा, आरक्षक 499 मनीष पटेल, आरक्षक 447 राकेश मौर्य एवं महिला आरक्षक 497 ज्योति तुमराम की सराहनीय भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button