MP IPS Transfer : एमपी में 12 IPS अधिकारियों का तबादला, अमित सक्सेना बने नए बैतूल एसपी
MP IPS Transfer: 12 IPS officers transferred in MP; Amit Saxena appointed as the new SP of Betul.
MP IPS Transfer : मध्य प्रदेश शासन ग्रह विभाग ने बुधवार देर रात को ट्रांसफर आदेश जारी किए है। आदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारी दी गई है। ग्रह विभाग के सचिव कृष्णावेणी देशावतु ने 28 अक्टूबर की देर रात आदेश लिस्ट जारी की है।
आदेश में बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन का तबादला भोपाल किया है। उन्हें पुलिस उपायुक्त( यातायात) नगरीय पुलिस भोपाल की जुम्मेदारी दी है। हरदा एसपी शशांक को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया है। साईंकृष्ण एस थोटा एसपी नर्मदापुरम हायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया है। अमित सक्सेना सहायक पुलिस महानिरीक्षक ( कार्मिक) पुलिस मुख्यालय भोपाल को बैतूल एसपी बनाया है।




