Train Charging Point News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे बोर्ड ने मोबाइल चार्जिंग पॉइंट को लेकर लिया बड़ा फैसला

Train Charging Point News: Big news for rail passengers; the Railway Board has taken a major decision regarding mobile charging points.

फ़ाइल फ़ोटो

Train Charging Point News :  रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के कोचों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में 26 अक्टूबर 2026 को सभी जोनल रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियरों को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

रेलवे बोर्ड के पत्र में बताया गया है कि इस संबंध में पहले भी 19 जून 2014 को निर्देश जारी किए गए थे। हाल ही में दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) में एक घटना सामने आई, जिसमें निर्धारित समय के दौरान ऑनबोर्ड स्टाफ द्वारा मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं किए गए। इसके बाद चार्जिंग के दौरान एक यात्री के पावर बैंक में विस्फोट जैसी घटना हुई और उसमें से धुआँ निकलने लगा।
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएँ, ताकि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट अनिवार्य रूप से बंद रहें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जानी चाहिए।
रेलवे बोर्ड ने निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित कर्मचारियों की काउंसलिंग, प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन सुनिश्चित करने को भी कहा है। साथ ही, निर्देशों के पालन की निगरानी के लिए अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के स्तर पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button