Betul News : मक्का के खेत से गांजे के 1270 पौधे जप्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Betul News: 1,270 cannabis plants seized from a maize field; two accused arrested.

Betul News : बैतूल के शाहपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मक्का के खेत से गांजे के पौधे बरामद किए हैं। 2 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है।
 अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) शाहपुर सुश्री सैफा हासिमी के  मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविंद कुमरे के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस ने ग्राम सेमरपुरा (सेमलपुरा) में दबिश देकर मक्के के खेत के बीच छुपाकर उगाए गए अवैध गांजे के हरे पौधे कुल 1,270 पौधे जप्त कर  02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
 ग्राम सेमरपुरा निवासी नकुल जावलकर के घर के पीछे स्थित बाड़ी (खेत) में अवैध रुप से गांजे के पौधे लगे हुए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उप निरीक्षक नीरज खरे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम मय गवाहान एवं विवेचना किट के मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची। खेत पर संदेही नकुल जावलकर एवं उसके पिता केशव जावलकर उपस्थित मिले। खेत की तलाशी के दौरान मक्के की फसल के बीच में छुपाकर लगाए गए छोटे एवं बड़े आकार के हरे पत्तेदार गांजे के पौधे (फूल सहित) पाए गए।

जप्त माल का विवरण

अवैध हरे गांजे के पौधे: कुल 1,270 नग (लंबाई 2 फीट से 8 फीट तक) , *कुल वजन: 54.20 किलोग्राम, कीमत- लगभग ₹2,16,800/- (दो लाख सोलह हजार आठ सौ रुपये) (मौके की संपूर्ण कार्यवाही की वीडियो ग्राफी कराई गई एवं जप्त पौधों को गवाहों के समक्ष सीलबंद किया गया।)

गिरफ्तार आरोपी

1. केशव पिता गांगाराम जावलकर, उम्र 72 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरपुरा, थाना शाहपुर, जिला बैतूल
2. नकुल पिता केशव जावलकर, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरपुरा, थाना शाहपुर, जिला बैतूल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना शाहपुर में धारा 8, 20(a) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है एवं मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

सराहनीय भूमिका

उक्त त्वरित एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमरे, उप निरीक्षक नीरज खरे, सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह तिलवरिया, प्रधान आरक्षक संतोष सरेयाम (एच.सी.एम.), आरक्षक धीरज काले, आरक्षक सलमान शाह एवं आरक्षक जयकिशन विश्वकर्मा की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button