State Bank Vacancy 2026 : भारतीय स्टेट बैंक में निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी तगड़ी सैलरी
State Bank Vacancy 2026: Bumper vacancy in State Bank of India, will get strong salary
State Bank Vacancy 2026 : सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में बंपर वैकेंसी निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में क्लर्क के 1538 पदों के लिए नियुक्ति होनी है। आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 है। आवेदन के लिए 750 रुपए फीस लगेगी।यह लगेगी योग्यता
जानकारी के मुताबिक आवेदन करने वाले विद्यार्थियों ग्रेजुएशन होना जरूरी है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 21 और सर्वाधिक उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी वालों को 3 वर्ष की छूट और एससी-एसटी को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट रहेगी। वेतन 24 050 से 64 हजार 480 रुपए प्रतिमहा है। ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
राज्य और रिक्त पद
आंध्र प्रदेश 88, बेंगलुरु 120, भोपाल 134, छत्तीसगढ़ 26, उड़ीसा 111, चंडीगढ़ 22, जम्मू कश्मीर 42, हिमाचल प्रदेश 11, पंजाब 18, तमिलनाडु 65, तेलंगाना 32, राजस्थान 106, पश्चिम बंगाल 55, उत्तर प्रदेश 31, महाराष्ट्र 165, दिल्ली 17, गुजरात 289, असम 39, त्रिपुरा 22, बिहार 12, झारखंड 133, रिक्त पदों पर भर्ती होनी है।



