MP Board 5th, 8th Result 2026 : बैतूल में कक्षा 5 वी का परीक्षा परिणाम 95.18% एवं कक्षा 8 वी का परीक्षा परिणाम 94.22% रहा

MP Board 5th, 8th Result 2026: The pass percentage for class 5th and 8th was 95.18% and 94.22% respectively.

File photo

MP Board 5th And 8th Result 2026 :  राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड पैटर्न पर आधारित वार्षिक परीक्षा-2026 का आयोजन 20 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक किया गया था। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा आज 25 मार्च 2026 को कक्षा 5वीं एवं 8वीं वार्षिक परीक्षा-2026 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।
    बैतूल  कक्षा 5वीं में कुल 23,071 दर्ज विद्यार्थियों में से 22,550 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 21,464 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 95.18 प्रतिशत रहा।
इसी प्रकार कक्षा 8वीं में कुल 22,173 दर्ज विद्यार्थियों में से 21,295 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 20,064 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 94.22 प्रतिशत रहा।
    उल्लेखनीय है कि सत्र 2024-25 में कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 92.62 प्रतिशत एवं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 90.32 प्रतिशत था। सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं के परीक्षा परिणाम में लगभग 3 प्रतिशत तथा कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम में लगभग 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

  • Betul Mandi Bhav 25 March  2026 : आज 25 मार्च 2026 के बैतूल मंडी भाव, जाने गेंहू, मक्का और सोयाबीन के दाम
           कक्षा 5वीं एवं 8वीं वार्षिक परीक्षा-2026 में जो विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं या जो परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं, उनके लिए राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा मई-जून 2026 में पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी। यदि पुनः परीक्षा में भी कोई विद्यार्थी अनुपस्थित रहता है या अनुत्तीर्ण होता है, तो उसे उसी कक्षा में पुनः अध्ययन करना होगा।
           कक्षा 5वीं एवं 8वीं वार्षिक परीक्षा-2026 में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को  कलेक्टर बैतूल श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन एवं जिला परियोजना समन्वयक द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button