Betul Road Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर महिला की मौत, मासूम को आई चोटे

Betul Road Accident: Truck hits bike, woman dies, child injured

Oplus_131072

Betul Road Accident :  बैतूल बाजार थाना क्षेत्र बडोरा में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे में मासूम बच्चे को चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को बडोरा में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संगीता पति राजेंद्र पटेल 24 वर्ष की मौत हो गई।  महिला राजस्थान की रहने वाली है वर्तमान में वह वास्तुपार्क बडोरा में रहती है।

बताया जा रहा है महिला अपने सात माह के बेटे को बैतूल डॉक्टर के पास इलाज के लिए लेकर आई थी। पति के साथ बाइक पर घर वपास लौट रहे थे। महिला बाइक पर पीछे बैठी थी और बच्चा गोद मे था। पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और बच्चा बाल- बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button