Realme P4 Power New Mobile : रियलमी कंपनी मोबाइल भारतीय बाजार में मचाएगा गदर, मिलेगी 10,001mAh की विशाल बैटरी

Realme P4 Power New Mobile: Realme company mobile will create a stir in the Indian market, will get a huge 10,001mAh battery.

Realme P4 Power : आज के दौर में स्मार्टफोन के साथ चार्जर और भारी पावर बैंक भी हमारी रोज़मर्रा की ज़रूरत बन चुके हैं। ऑफिस हो या फिर ट्रिप, बैटरी खत्म होने का डर हमेशा बना रहता है। लेकिन अगर आपके फोन में ही इतनी दमदार बैटरी हो कि दो-तीन दिन तक चार्जर की जरूरत ही न पड़े, तो कैसा रहेगा?

रियलमी (Realme) भारतीय बाजार में कुछ ऐसा ही धमाकेदार फोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी 29 जनवरी को अपना अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन Realme P4 Power पेश करेगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh की विशाल बैटरी है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से बिल्कुल अलग बनाती है।

क्या अब पावर बैंक की जरूरत खत्म हो जाएगी?

आमतौर पर लोग 10 हजार या 20 हजार mAh के पावर बैंक इसलिए रखते हैं ताकि इमरजेंसी में फोन चार्ज किया जा सके। लेकिन जब फोन के अंदर ही 10 हजार mAh से ज्यादा की बैटरी मिल जाए, तो अलग से पावर बैंक साथ रखने की जरूरत शायद ही बचे।
कंपनी का दावा है कि Realme P4 Power पर यूजर्स लगातार 32.5 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। यानी एक बार फुल चार्ज करने के बाद पूरा वीकेंड बिना किसी टेंशन के आराम से निकाला जा सकता है।

क्या है 10,001mAh की टाइटन बैटरी?

रियलमी ने इस दमदार बैटरी को ‘टाइटन बैटरी’ नाम दिया है। तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक यह सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो कम जगह में ज्यादा पावर स्टोर करने में सक्षम होती है।
खास बात यह है कि कंपनी ने बैटरी को 10,000mAh की बजाय 10,001mAh रखा है। इसके पीछे रियलमी की सोच है कि वह इंडस्ट्री के तय मानकों से एक कदम आगे नजर आए।

मिड-रेंज में मिलेगा सुपर पावर का अनुभव

आमतौर पर इतनी बड़ी बैटरी और नई तकनीक महंगे फ्लैगशिप फोन्स में देखने को मिलती है, लेकिन रियलमी इसे अपनी ‘P’ सीरीज के तहत लॉन्च कर रही है। माना जा रहा है कि Realme P4 Power की कीमत करीब 30 हजार रुपये हो सकती है।
इस तरह मिड-रेंज सेगमेंट के यूजर्स को अब बैटरी के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button