Betul News : कांग्रेस नेता की अलंकार रेसीडेंसी में मुलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे रहवासी, जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत

Betul News: Residents of the Congress leader's Alankar Residency yearn for basic amenities, complain to the collector during a public hearing.

Betul News : बैतूल शहर के अलंकार रेसीडेंसी के रहवासी इन दिनों मुलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है। कालोनी नाईजर ने प्लाट बेचने के दौरान बड़े-बड़े सपने दिखाए, लेकिन मुलभूत सुविधाएं नदारद है। इसकी शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से की है। रहवासी जयप्रकाश सहित अन्य लोगों ने बताया कि कांग्रेस के नेता की अंलकार रेसीडेंसी चक्कर रोड बैतूल के निवासी इन दिनों मुलभूत सुविधा के लिए तरस रहे है। रेसीडेंसी में अभी तक पक्की सडक़ नहीं बनी है। आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वर्तमान में हालात यह है कि कच्ची सडक़ होने के कारण धूल का गुहार उड़ते रहता है। घरों में धूल प्रवेश कर रही है। धूल के कारण आवाजाहीं में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वहीं बारिश के दिनों में परेशानियां ओर बड़ जाती है। कालोनी नाईजर से कई बार सडक़ निर्माण की बात कहीं, लेकिन कोई एक्सन नहीं लिया है। अलंकार रेसीडेंसी के रहवासियों ने कलेक्टर से पक्की सडक़ निर्माण करने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button