Betul Road Accident : बस से उतरकर सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला , मौत

Betul Road Accident: Woman crossing the road after getting off a bus was crushed by a truck, died.

Betul Road Accident :  बैतूल में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मुलताई-बैतूल हाईवे पर ग्राम ससुंद्रा जोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही साईंखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला  गया बाई पति अजाबराव साकरे उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम बिसनूर अपने रिश्तेदार के यहाँ गमी में शामिल होने जा रही थीं। शनिवार को ससुंद्रा के समीप जैसे ही वह बस से नीचे उतरीं और सड़क पर कर रही थी उसी समय  तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया। महिला गया बाई की मौके पर ही मौत हो गई।हादसों के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button