Betul Today News : प्रभारी मंत्री बोले नल जल योजना, स्कूल और सड़क निर्माण में गुणवत्ता विहीन काम करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए

Betul Today News: Minister in charge said strict action should be taken against contractors doing substandard work in tap water scheme, school and road construction

Betul Today News : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल प्रेरक नतृत्व में हर वर्ग के कल्याण और विकास की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा हैं। ताकि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए। केंद्र और राज्य शासन द्वारा संचालित लोकहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई भी बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य एवं सांसद श्री दुर्गादास उईके ने  गुरुवार को बैतूल कलेक्टर सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में कहीं। उन्होंने जल जीवन मिशन, स्कूलों के निर्माण, सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों में गुणवत्ता विहीन काम करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए।

बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद श्री मोहन नागर, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख , विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री हंसराज धुर्वे सहित कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया, वन मंडल अधिकारी श्री नवीन गर्ग, वन मंडल अधिकारी श्री वरुण यादव , वन मंडल अधिकारी श्री टी आर विजयंतम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन सहित सभी जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य एवं एनी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
केंद्रीय मंत्री श्री उईके ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान योजना की समीक्षा कर निर्देश दिए कि जिले में आयुष्मान योजना में और अधिक निजी अस्पतालों को पैनल्ड किया जाएं। आयुष्मान योजना के हितग्राहियों को राशि का भुगतान समय पर हो। योजना में अनियमितता करने वाले वाले निजी अस्पतालों के विरुद्ध जांच दल गठित कर कार्यवाही की जाएं। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि जिले के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसव सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएं। ताकि गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने वर्ष 2024 में लाभान्वित हितग्राहियों, प्रसव सुविधा केंद्रों का संचालन, जननी सुरक्षा योजना की राशि का अंतरण की जानकारी भी ली। बैठक में बताया गया कि 70 प्लस आयु के आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला प्रदेश में अग्रणी जिलों में शामिल हैं।

जनजातीय कार्य एवं स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा कर केंद्रीय मंत्री श्री उईके ने कहा कि धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना हैं। बैतूल जिले के 554 ग्रामों में स्कूलों, आंगनवाड़ियों और अन्य सार्वजनिक भवनों के निर्माण के दौरान बाउंड्रीवल, पेयजल, रसोई, स्टाफ के लिए आवास जैसी बुनियादी ढांचों का विकास किया जाना हैं। 17 विभागों को योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई हैं। उन्होंने सभी 17 विभागों को अपनी योजनाओं में शत प्रतिशत सैचुरेशन लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की मंशानुरूप पैसा अधिनियम का भी पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से क्रियान्वयन किया जाएं। ताकि जल, जंगल और जमीन के अपने अधिकारों से लाभान्वित हो जनजातीय वर्ग राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध हो। उन्होंने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न हो।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा कर केंद्रीय मंत्री ने पेयजल स्रोतों के गुणवत्ता की जांच, सभी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में पेयजल आपूर्ति, पेयजल संकट से प्रभावित ग्रामों के चिन्हांकन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिले के महाराष्ट्र सीमा से लगे जनजातीय ग्रामों में बच्चे पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण फ्लोरोसिस की समस्या से प्रभावित हो रहे हैं। इसका समाधान किया जाएं।

जिले में खाद की मांग, आवंटन और वितरण की समीक्षा कर केंद्रीय मंत्री श्री उईके ने कहा कि जिले में खाद की रैक लगातार प्राप्त हो रही हैं। खाद का सुचारू और सुव्यवस्थित वितरण कराएं। ताकि किसानों को कोई परेशानी न हों। जिले में मक्का और धान का रकबा पिछले वर्षों की तुलना में काफी बढ़ा। इसी अनुरूप खाद की मांग प्रस्तावित की जाएं। केंद्रीय मंत्री ने फसल बीमा कवरेज की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जल जीवन मिशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वाले ठेकदारों को टर्मिनेट किया जाएं। उनकी राशि वसूल करने के साथ उनकी एफ आई आर भी कराएं। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही हैं। जिससे आगामी समय में पर्याप्त चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता होगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले के मुलताईं और भीमपुर में चिकित्सकों , रेडियोलॉजिस्ट की कमी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नैनो यूरिया के महत्व के प्रति किसानों को जागरूक करें। नैनो यूरिया के उपयोग से हुए अच्छे उत्पादन के आदर्श उदाहरणों को किसानों को सामने लाएं।

केंद्रीय मंत्री श्री उईके और प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाएं गए मुद्दों पर संबंधित विभाग को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों की कमी सम्बन्धी समस्या के निराकरण के लिए स्कूलों के युक्तियुक्तिकरण किए जाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की समीक्षा में विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे ने ग्राम हथनोरा और खापा में पानी नहीं पहुंचने और ठेकेदार की लापरवाही का मुद्दा बताया, जिस पर प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने जल जीवन मिशन में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और राशि राजसात करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि कोई ठेकदार अनावश्यक विलंब कर रहे हैं उनका कॉन्ट्रैक्ट निरस्त करें। साथ ही पुनः निविदा आमंत्रित करने की कार्यवाही की जाएं। विधायक डॉ पंडाग्रे ने कुछ स्कूलों के मरम्मत के बावजूद पानी टपकने की समस्या बताई और 15 वे की राशि से ऐसे स्कूलों में टीनशेड लगाने का सुझाव दिया। जिस पर केंद्रीय मंत्री और प्रभारी मंत्री ने स्कूलों की जांच करने और लापरवाही करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
विधायक श्री देशमुख ने ठेकदार द्वारा नल जल योजनाओं के निर्माण के दौरान सड़क खुदाई करने और समय पर सड़क मरम्मत नहीं करने के समस्या बताई। जिस पर केंद्रीय मंत्री और प्रभारी मंत्री ने ऐसे ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही करने और सड़क की मरमत कराने के निर्देश दिए। विधायक भैंसदेही श्री चौहान ने बिसौली पंचायत के ग्राम मरीढाना और सतारा में काफी समय से खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं। जिस पर महाप्रबंधक एमपीईबी को समस्या का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके ने कुंडी टॉल प्लाजा संबंधी समस्या, छात्रावासों में प्रवेश , शाहपुर और भोरा मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था न होने इत्यादि मुद्दों को बताया। जिसका निराकरण करने के निर्देश एन एच के अधिकारियों को दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पावर ने कहा कि रैन वाटर हार्वेस्टिंग के बिना मकानों को नगर पालिका द्वारा अनुमति नहीं दी जाएं। उन्होंने आयुष्मान योजना में मुलताईं के निजी अस्पताल द्वारा अनियमितता करने की जानकारी दी, जिस पर जांच दल गठित कर अस्पताल संचालक के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

केंद्रीय मंत्री श्री उईके ने कहा कि जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मृदा की अनुकूलता और पौधो की क्षमता के अनुरूप आंकलन कर पौधो का ही रोपण किया जाए।  विशेष ध्यान रखें कि पौधें सरवाइव कर सकें और पौधे लगाने का हमारा उद्देश्य पूर्ण हो सकें। बैठक में पशुपालन, उद्यानिकी, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, सामाजिक न्याय इत्यादि विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button