BSNL 5G : बीएसएनएल ने इस शहर में शुरू की Quantum 5G सर्विस, निजी कंपनियों में मचा हड़कंप, मिलेगी तेज इंटरनेट स्पीड
BSNL 5G: BSNL started Quantum 5G service in this city, private company started it, fast internet speed
BSNL 5G: सरकारी भारतीय दूरसंचार कंपनी( BSNL) ने आखिरकार Quantum 5G सर्विस को लांच कर दिया है। बीएसएनएल के 5G लॉन्च करते हैं निजी दूरसंचार कंपनियों में खलबली मच गई है। जानकारी के अनुसार हैदराबाद में BSNL ने Q5G यानी कि Quantum 5G सर्विस को लांच किया है। इसमें उपभोक्ताओं को रॉकेट की रफ्तार में इंटरनेट मिलेगा। इस सर्विस को उन क्षेत्रों के लिए लांच किया है जहाँ ऑप्टिकल फाइबर की सुविधा नहीं है। इसमें कंपनी के प्लान 999 रुपये से शुरू होते है। इसमें 100 Mbps की सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड मिलेगी। खास बात यह है कि इसके लिए उपभोक्ता को सिम कार्ड खरीदने की जरूरत नही है। बिना सिम कार्ड के सेवा का लाभ मिलेगा। यह सर्विस भारत मे बनी टेक्नोलॉजी से निर्मित की है।

इन शहरों में भी शुरू होगी सेवा
जानकारी के अनुसार BSNL की Quantum 5G सर्विस अभी केवल हैदराबाद में शुरू हुई है। जल्द ही यह सर्विस विशाखापट्टनम, पुणे, चंडीगढ़ और ग्वालियर में भी शुरू होगी। इस सर्विस से जियो और एयरटेल जैसी बड़ी दिग्गज कंपनी को कड़ी टक्कर देगी। FWA के जरिये उपभोक्ताओं को 5जी सर्विस मिलेगी।


