CBSE Result 2025: सीबीएसई 12वीं में आरडी स्कूल की आशी भावसार जिले में प्रथम, आरडी स्कूल का रहा दबदबा
CBSE Result 2025: Ashi Bhavsar of RD School stood first in the district in CBSE 12th, RD School dominated

CBSE Result 2025: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। परीक्षा परिणाम में इस बार भी आरडी स्कूल बैतूल का दबदबा कायम रहा। आरडी पब्लिक स्कूल की ह्ममैनिटीज विषय की छात्रा आशी भावसार ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी स्कूल की ह्ममैनिटीज विषय की छात्रा सृष्टि रघुवंशी ने 97.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कॉमर्स विषय के छात्र निहाल चौधरी ने 95.2 प्रतिशत, सांईस विषय की चाहत धोटे ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त दोनों विद्यार्थी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। अन्य निजी स्कूलों और केन्द्रीय विद्यालयों के परीक्षा परिणाम की अपेक्षा आरडी स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। आरडी स्कूल में कुल 354 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित थे। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए। आरडी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष भी आरडी स्कूल का ही दबादबा देखने को मिला था। अच्छे प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होने पर स्कूल की डायरेक्टर ऋितू खंडेलवाल और स्कूल के शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सतपुड़ा स्कूल की जागृति ने बनाएं 94 प्रतिशत
जिले के सतपुड़ा पब्लिक वैली स्कूल की छात्रा जागृति बारस्कर ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता ऑटो चलाने का काम करते है। छात्रा द्वारा स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने पर स्कूल के शिक्षकों ने छात्रा को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की है। सतपुड़ा वैली स्कूल में कुल 106 विद्यार्थी अध्यनरत थे। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए है। स्कूल का परिणाम शत् प्रतिशत रहा।
एलएफएस का भी परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत
जिले के एलएफएस स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत् प्रतिशत रहा है। एलएफएस में कामर्स विषय की छात्रा स्नेहा गुप्ता ने 89.60 अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम और अंजनी धुर्वे ने 89.40 प्रतिशत बनाकर स्कूल में द्वितीय स्थान और स्वाती कनाठे ने 86.40 अंक प्राप्त कर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स विषय में कुल 44 विद्यार्थी और सांईस संकाय में 52 विद्यार्थी सम्मिलित थे। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए स्कूल का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा।
श्री विनायकम् स्कूल के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण
जिले के श्री विनायकम् स्कूल में सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा है। अजर अहमद ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान और पार्थ देशमुख ने 89.6 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान और श्रुति लोन्हारे ने 89.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। श्री विनायकम् स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सेंट्रल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत
जिला मुख्यालय के सेंट्रल स्कूल का परीक्षा परिणाम भी इस बार शत् प्रतिशत रहा। जानकारी के अनुसार सेंट्रल स्कूल बैतूल कक्षा 12वीं में कुल 46 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए है। सेंट्रल स्कूल में कॉमर्स विषय की छात्रा अनुष्का घोरसे ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान, सांईस विषय की छात्रा ने 87.4 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल में सांईस विषय में 23 और कॉमर्स विषय में 23 विद्यार्थी शामिल थे। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए है। परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा।



