MP Sambal Yojana: आज मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य के इन श्रमिकों को देंगे तोहफा, जारी करेंगे 505 करोड़ की राशि

MP Sambal Yojana
MP Sambal Yojana 

MP Sambal Yojana: आज मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य के 23162 श्रमिकों को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। नवरात्रि से पहले इन श्रमिकों के खाते में खुशियां आने वाली है। आज मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगल क्लिक 23162 प्रकरणों में 505 करोड़ श्रमिकों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।

इससे पहले दिसंबर 2024 में संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता के 10236 प्रकरणों में श्रमिकों के परिवारों को सहायता राशि 225 करोड रुपए भेजे गए थे। राज्य सरकार के द्वारा 1 अप्रैल 2018 को इस योजना की शुरुआत की गई थी। योजना का मुख्य उद्देश्य मजदूरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी ना हो पाएं।

क्या है मध्य प्रदेश संबल योजना (MP Sambal Yojana)

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। योजना में अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत अस्थाई अपंगता पर ₹200000 और आशिक अस्थाई और पनकटा पर ₹100000 तथा अंत्येष्टि सहायता पर ₹5000 प्रदान किया जाता है।

संबल योजना के अंतर्गत महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16000 रुपए दिया जाता है साथ इस श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए उच्च शिक्षा के लिए संपूर्ण शुल्क राज्य सरकार वहन करती है।

संबल हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी प्राप्त होती है। इससे वे केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा रियायती दरों पर राशन प्राप्त कर रहे हैं।संबल योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है वास्तविक अर्थों में यह श्रमिकों का संबल है।

Also Read:Betul Crime News: प्रेमप्रसंग में बाधा बन रहे नाबालिग की जंगल ले जाकर कर दी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button