Indian railway news: भीड़ से बचने के लिए रेलवे स्टेशनों पर कि नई व्यवस्था, कंफर्म टिकट पर ही मिलेगा प्रवेश

Indian railway news: होली का त्यौहार नजदीक है और ऐसे में स्टेशनों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों को स्टेशन पर किसी भी तरह की समस्या ना हो इसके लिए रेलवे ने एक नया नियम लागू किया है।

रेलवे ने 60 व्यस्त स्टेशनों पर कन्फर्म रिजर्व टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह कदम रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। इस निर्णय का उद्देश्य देशभर में रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

रेलवे ने बनाया नया नियम (Indian railway news)

रेल मंत्रालय ने बताया कि त्योहारी सीजन और महाकुंभ के दौरान मिली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 60 व्यस्त स्टेशनों पर स्थायी प्रतीक्षालय बनाने की योजना बनाई है। इस पहल के तहत, यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले वेटिंग एरिया में रुकने की व्यवस्था की जाएगी। प्रतीक्षालयों का निर्माण दिल्ली, आनंद विहार, वाराणसी, अयोध्या, पटना जैसे प्रमुख स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हो चुका है।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने नए स्टैंडर्ड फुट-ओवर ब्रिज (एफओबी) डिजाइन किए हैं। इन ब्रिजों की चौड़ाई 12 मीटर और 6 मीटर होगी, जो यात्रियों के लिए सुगम आवाजाही सुनिश्चित करेंगे। महाकुंभ के दौरान इन ब्रिजों ने भीड़ प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब इन्हें सभी प्रमुख स्टेशनों पर लागू किया जाएगा।

स्टेशन निदेशक की होगी नियुक्ति

रेलवे ने सभी प्रमुख स्टेशनों पर एक वरिष्ठ अधिकारी को स्टेशन निदेशक नियुक्त करने का भी निर्णय लिया है। स्टेशन निदेशक को वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे ताकि वे स्टेशन सुधार के लिए तुरंत निर्णय ले सकें और आवश्यक सुधार कर सकें। साथ ही, उन्हें स्टेशन की क्षमता और उपलब्ध ट्रेनों के अनुसार टिकट बिक्री को नियंत्रित करने का अधिकार भी दिया जाएगा।

Also Read:Betul Today News: बैतूल में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, मंत्री का फूंका पुतला, देखिये वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button