MP News: मध्यप्रदेश के इस शहर में धराशाई होंगे 22000 मकान और बिल्डिंगें, सरकार ने लिया बड़ा फैसला,जानिए क्या है वजह

MP News: मध्य प्रदेश का एक बड़ा शहर जल्द ही धराशाई होने वाला है। इस शहर की 22000 से अधिक मकान और बिल्डिंगों को तोड़ा जाएगा। राज्य के सिंगरौली के मोरवा में जल्द ही बुलडोजर चलेगा और पूरे शहर को ही ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस शहर के 50000 से अधिक निवासियों को भी स्थापित किया जा रहा है क्योंकि इस क्षेत्र में स्थित कोल माइंस में बड़े पैमाने पर खनन का काम होगा। यहां जमीन में बड़े पैमाने पर कोयला दबा हुआ है जिसे खनन करके शहर से हटाया जाएगा इसलिए इस शहर के लोगों को दूसरे जगह भेजा जाएगा।

22000 से अधिक मकान और बिल्डिंगों को तोड़ा जाएगा ( MP News )

सिंगरौली जिले का मोरवा एक बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है जो कोयला खनन के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां स्थित रेलवे स्टेशन और कोल माइंस इसे आर्थिक रूप से बेहद समृद्ध और महत्वपूर्ण बनाते हैं। कोयला उत्पादन में यह अग्रणी है और यहां लगभग 600 मिलियन टन कोयले का भंडार है। इन कोयलों को निकालने के लिए मकान को धराशाई किया जाएगा।

मोरवा में अब घर और बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा। यहां रहने वाले 50000 से अधिक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और जल्दी उन्हें शिफ्ट करने का काम शुरू होगा। 927 एकड़ में फैली इस टाउनशिप के व्यवस्थापन का जमाना धर्म कॉल फील्ड्स लिमिटेड को दिया गया है जो एक बड़े प्रोजेक्ट को लागू करेगी और जल्द ही कोयला खनन का काम शुरू किया जाएगा।

मोरवा में स्थित कोल माइंस की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह क्षेत्र कोयला के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां खनन करने के लिए आवासीय इलाकों को हटाना जरूरी है ताकि सरकार कोयला निकल सके। कोयला खनन से सरकार का राजस्व बढ़ेगा इसके साथ ही साथ कोयला उत्पादन भी देश में काफी बढ़ जाएगा।

Also Read: MP News: करोड़ों रुपए की लागत से मप्र के इस शहर में बनेगा ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, सड़के भी होगी चकाचक, सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button