MP News: मप्र के इन जिलों में चमक-गरज के साथ होगी बारिश, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP News
MP 

 

MP News:  मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। राज्य में चार मौसम प्रणालिया सक्रिय है जिसके वजह से बारिश की आशंका बनी है। शुक्रवार से राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ बारिश का दौर शुरू होगा और साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इन जिलों में गिरेंगे ओले ( MP News )

भोपाल इंदौर नर्मदा पुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार तक राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश होगी वही 30 दिसंबर को मौसम साफ होने के कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट होना शुरू हो जाएगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना है और बंगाल के कड़ी में मौजूद आती कम दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ने लगा है जिसकी वजह से हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात का दबाव बना ह। पंजाब और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना है इसकी वजह से राज्य में बारिश हो सकती है।

एमपी के प्रमुख जिलों का तापमान

गुरुवार को मध्य प्रदेश की प्रमुख जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 12.6 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 14.4 ग्वालियर में 11.2 इंदौर में 16.9 उज्जैन में 16 जबलपुर में 13.8 मंडला में 12 टीकमगढ़ में 12.2 उमरिया में 13.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान देखा जाए तो मंडला में 30.6 रीवा में 26.5 जबलपुर में 29.01 उज्जैन में 28 पचमढ़ी में 25.7 इंदौर में 28.2 ग्वालियर में 23.5 और भोपाल में 27.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

Also Read:MP News: नए साल से पहले एमपी के प्रधानाध्यापक को मिली बड़ी खुशखबरी, ग्रेड पे में हुई इतने परसेंट की बढ़ोतरी

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नर्मदा पुरम बेतूल हरदा बुरहानपुर खंडवा खरगोन बड़वानी मंदसौर नीमच गुना शिवपुरी ग्वालियर दतिया टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल विदिशा रायसेन सीहोर राजगढ़ रतलाम इंदौर उज्जैन और छतरपुर में घना कोहरा छाया रहेगा।

Also Read:Central Employee: 2025 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, सैलरी में होगी जबरदस्त उछाल, केंद्र सरकार ने बनाया नया प्लान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button