MP Agriculture News: किसानों के लिए खुशखबरी, मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी सोयाबीन खरीदी, इतनी मिलेगी MSP

MP Agriculture News: मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है।आज 25 सितंबर से MSP पर सोयाबीन खरीदी के लिए पंजीयन शुरू हो गया हैं जो की 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा।25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक सरकार के द्वारा MSP पर सोयाबीन खरीदी जाएगी। सरकार ने एक दिन पहले ही कैबिनेट बैठक में MSP 4892 रुपए पर खरीदने का ऐलान किया है। मंगलवार को सरकार के द्वारा सोयाबीन उपार्जन नीति को कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई। आपको बता दे कि केंद्र सरकार के द्वारा इस बार उपार्जन के लिए 13.68 लाख मेट्रिक टन की स्वीकृति दी गई है।
प्रदेश में बनेंगे 1400 उपार्जन केंद्र (MP Agriculture News)
प्रदेश में कुल 1400 उपार्जन केंद्र बनेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सोयाबीन उपार्जन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सभी मंत्री और जनप्रतिनिधिगण से कहा था कि किसानों से मिलकर उन्हें रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रेरित करें। समर्थन मूल्य पर गुणवत्ता वाला सोयाबीन उपार्जित किया जाएगा।
प्रदेश के किसान कर रहे हैं सोयाबीन का दाम बढ़ाने की मांग
मध्य प्रदेश में लगातार किस सोयाबीन के दाम बढ़ाने को लेकर मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है की खेती पर हमारा जीवन निर्भर है और खेती से जो कमाई होती है उससे हमारा परिवार चलता है। इस बार सोयाबीन की कीमत 6000 के पार जानी चाहिए। अचानक कोई बारिश की वजह से फसली खराब हो गई है और सोयाबीन का उत्पादन भी कम हुआ है जिसके वजह से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
सरकार से क्या बोले किसान
किसानों का कहना है कि देश की हम देश के अन्नदाता हैं लेकिन सरकार हमारे फसलों की कीमत नहीं बढ़ा रही है वहीं दूसरी तरफ एक रात में ही सोयाबीन के तेल की कीमत ₹600 के पार पहुंच गई। किसानों का कहना है कि हम भाजपा सरकार को लगातार समर्थन दे रहे हैं और राज्य में डबल इंजन की सरकार है ऐसे में एक सरकार को हमारे ऊपर ध्यान देना चाहिए।
Also Read:MP News: शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, दिवाली से पहले सैलरी बढ़ाएगी मध्य प्रदेश सरकार, इतना होगा इजाफा



