MP News: लाडली बहना योजना से नाराज दिखे एमपी के सरकारी कर्मचारी, सरकार से कर दी यह बड़ी मांग, जानिए क्या है पूरा मामला

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा नागरिकों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है ताकि आर्थिक रूप से उनकी सहायता की जा सके। लाडली बहन योजना भी मध्य प्रदेश सरकार की एक लोकप्रिय योजना है जो महिलाओं के लिए शुरू की गई है और इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1250 रुपए दिए जाते हैं। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना को देखकर महाराष्ट्र सरकार ने भी लाडली बहना योजना शुरू किया है लेकिन एमपी के सरकारी कर्मचारी इस योजना से नाराज दिखे।
राज्य सरकार पर बढ़ रहा है कर्ज (MP News)
राज्य सरकार जहां एक तरफ अपना खर्च चलाने के लिए लगातार कर्ज ले रही है वहीं लाडली बहना योजना के लिए सरकार हर महीने 1574 करोड रुपए खर्च कर रही है। इस बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते को लेकर अपनी मांग तेज कर दी है और सरकार के प्रति कर्मचारी ने नाराजगी जताई है।
लाडली बहन योजना से नाराज दिखे एमपी के कर्मचारी
राज्य के तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने कहा कि एक तरफ जहां 12 लाख कार्यरत और सेवा निवृत कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता 9 महीने से नहीं मिल रहा है वहीं सरकार दूसरे तरफ 1574 करोड रुपए हर महीने लाडली बहना योजना पर खर्च कर रहे हैं। इस बीच बिना में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहन को ₹5000 तक देने की बात कह डाली।
कर्मचारियों ने सरकार से कर दिया बड़ी मांग
कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग किया है कि त्योहारों में कर्मचारियों के परिवारों पर अतिरिक्त खर्च आ जाता है ऐसे में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाए। 4% महंगाई भत्ता मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी लेकिन सरकार कर्मचारियों की बात नहीं सुन रही है जिससे काफी ज्यादा कर्मचारियों में नाराजगी दिख रही है। कर्मचारियों का कहना है कि या तो सरकार सभी को पैसे दे या फिर लाडली बहन योजना को बंद कर दे।



