Betul Today News: मशरूम खाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती

Betul Today News: Five members of the same family fell ill after eating mushrooms, admitted to district hospital

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Today News: बैतूल ग्राम हिवरखेड़ी में जंगली मशरूम खाने से 5 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिवरखेड़ी में एक परिवार ने मशरूम की सब्जी बनाई। जैसे ही भोजन किया परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ गई और उल्टी होना शुरू हो गया। परिवार के सभी लोगों को उल्टी होते देख सभी लोग घबरा गए। मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तत्काल सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया है।

जानकारी सामने आई है कि हिवरखेड़ी में घर जंगली मशरूम लाई थी और सभी लोगों ने शुक्रवार रात को मशरूम की सब्जी बनाकर खाई। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य बीमार हो गए। मशरूम खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर एक ही परिवार के 5 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि जंगली जहरीली मशरूप खाने से सभी की हालत बिगड़ी हो। हालांकि जांच के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी।

Related Articles

Back to top button