Betul Mandi Bhav 6 June 2024 : आज 6 जून 2024 के बैतूल मंडी भाव, जाने गेहू, सोयाबीन और उड़द के दाम
Betul Mandi Bhav 6 June 2024: Today's Betul Mandi Bhav of 6 June 2024, know the prices of wheat, soybean and urad.
Betul Mandi Bhav 6 June 2024 : गुरुवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 6 जून 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 9 हजार 139 बोरे रही। 6145 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1563 बोरे , मक्का की आवक 849 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे अधिक आवक
कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उपज की आवक में कमी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

