Bank vacancy 2024: बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑफिसर के पद के लिए निकली भर्ती, मिलेगी तगड़ी सैलरी
Bank vacancy 2024: Recruitment for the post of officer in Bank of India, will get strong salary
Bank vacancy 2024: बैंक ऑफ़ इंडिया में (BOI) क्रेडिट लॉ और आईटी सहित अन्य विभागों में ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती निकली है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार के लिए यह नौकरी का सुनहरा अवसर अवसर है। जानकारी के मुताबिक बैंक आफ इंडिया 143 ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए 27 मार्च 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2024 है। अभ्यर्थी को आवेदन करने के लिए 850 रुपए फीस देनी होगी। BOI की इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को सीए, सीएमए, सीएस या एमबीए समक्ष पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा होना आवश्यक है। आईटी विभाग के लिए बीटेक की डिग्री या MCA या कंप्यूटर साइंस, आईटी डिग्री होना चाहिए। अभ्यर्थी का चयन ऑनलाइन एक्जाम और इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी। हर गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।
वेतन की बात करें तो मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड-2 को 69810 रुपये, मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-3 को 78230 रुपये और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-4 को 89890 रुपए दिए जाएंगे। भर्ती संबंधित अधिकृत जानकारी और आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट Bankofindia.co.in पर लॉगिन कर सकते हैं। अभ्यर्थी भर्ती संबंधित सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आवेदन करें।



