Ram Bhakti Song: राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर.…सुने यह शानदार गाना, लाखों लोग देख चुके

Ram Bhakti Song: Only Ram devotee will rule on the throne of Delhi… Listen to this wonderful song, millions of people have seen it

Ram Bhakti Song: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर कई प्रकार के नए-नए भक्ति गाने सुनने को मिल रहे हैं। हिंदी में सोशल मीडिया पर राम के भक्ति भरे गाने खूब धूम मचा रहे हैं। ऐसा ही एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। गाना है कि राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर.…. इसे ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल किया जा रहा है। इस गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई जा रही है। 

22 जनवरी को भारत मे मनेगी दीपावली

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन है। इस दिन अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन सभी देशवासियों को अपने घरों में दीपक जलाकर फिर से दीपावली मनाने की अपील की है। घर-घर राम ज्योति जले पूरा हिंदुस्तान जगमग होना चाहिए। भगवान राम 22 जनवरी को मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। श्री मोदी ने कहा की अयोध्या में रामलला टेंट में विराजित थे आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नही देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है। यह उत्साह उमंग आज अयोध्या की सड़कों पर नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश वासियों से यह भी अपील की है कि वह 22 तारीख को अयोध्या न आए। प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम होने के बाद सभी लोग अपने-अपने समय के हिसाब से अयोध्या आकर प्रभु श्री राम के दर्शन कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button