Gold Silver Price Today: आज सोने- चांदी के दामों में फिर आया उछाल, जाने 10 ग्राम सोने के भाव
Gold Silver Price Today: Today there is a rise in the prices of gold and silver, know the price of 10 grams of gold.

Gold Silver Price Today: पितृपक्ष होने के कारण सराफा बाजार में खरीदारी बहुत कम हो रही है। खरीदारी बहुत कम होने के बावजूद भी लोगों को सोने चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सोने के दाम 57000 प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 68000 प्रति किलो रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम 57332 रुपए और 999 शुद्धता वाली चंडी की कीमत 68628 रुपए प्रति किलो रही। सोमवार को सोने चांदी के दाम में उछाल देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार 18 कैरेट वाले सोने के दाम 43149 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है।
सराफा बाजार में रौनक गायब
पितृपक्ष होने के कारण सराफा बाजार में चहलपहल गायब है। मान्यता है कि पितृपक्ष में सोने चांदी के आभूषण की खरीदी नहीं की जाती है। इसलिए लोग पितृपक्ष में सोने चांदी के आभूषण नहीं खरीदते है। पितृपक्ष खत्म होने के बाद 15 अक्टूबर से नवरात्र की शुरुआत हो रही है। नवरात्र में सोना चांदी की जमकर खरीदारी होगी नवरात्र के बाद दशहरा पर्व फिर दीपावली पर वह भी आ रहा है। इन सभी पर्व पर सोने चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी होती है।

