Betul Today News: कुत्ते के काटने के बाद पागल हुआ युवक, झोलाछाप डॉक्टर से किया था इलाज
Betul Today News: Young man went mad after dog bite, got treatment from quack doctor

Betul Today News: बैतूल जिले के विकासखंड प्रभातपट्टन क्षेत्र में युवक को कुत्ते ने काट दिया। कुत्ते के काटने के कुछ दिन बाद युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह पागलों जैसी हरकत करने लगा है। इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया, जिसकी हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया है। युवक का गांव के ही किसी झोलाछाप डॉक्टर से इलाज किए जाने की बात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रभातपट्टन के ग्राम बिछुआ निवासी दज्जू पिता जीवत्या उईके (30) को लगभग 10 दिन पहले कुत्ते ने काट दिया था। कुत्ते के काटने के बाद गांव के ही एक छोलाछाप डॉक्टर के पास उपचार किया, जिसके बाद हालत बिगड़ गई। युवक को पागलपन का दौरा पड़ने लगा। जिसे उपचार के लिए पट्टन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया। यहां से युवक को शनिवार रात को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में युवक को परिजन पानी पिलाने गया। इस दौरान वह जोर से चिल्लाने लगा और हंगामा करने लगा। युवक को जैसे-तैसे परिजनों ने काबू में कर प्रायवेट वार्ड के रूम में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया है।
- Also Read: CM Shivraj Singh Chauhan: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फिर की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की उड़ जाएगी नींद



